सोने की चिड़िया की हिन्दी कहानी
बगुला उड़ गया
जापान मे एक साधारण चरवाहा था|उसका नाम था मूसाई| एक दिन वह गाये 🐄🐄 चरा रहा था|एक बगुला 🦢 उड़ता आया और उसके पैरों के
पास गिर पड़ा|मूसाई ने बगुले को उठा लिया|संभवतः बाज 🦅 ने बगुले को घायल कर दिया
था|उजले पंखों पर रक्त के लाल-लाल बिन्दु थे|बेचारा पक्षी 🦢 बार-बार मुख फाड़ राहा था|मूसाई ने प्यार से उस पर हाथ फेरा|जल के समीप ले जाकर उसके पंख धोए|थोड़ा जल चोंच मे भी डाल दिया|पक्षी 🦢मे साहस आया|थोड़ी देर मे वह उड़ गया|इसके थोड़े दिन बाद एक
सुंदर धनवान लड़की ने मूसाई के माता से प्रार्थना की और उससे मूसाई का विवाह हो गया|
मूसाई बहुत प्रसन्न 😃था,उसकी स्त्री 👩 बहुत भली थी|वह मूसाई और उसकी माता की
बहुत मन लगाकर सेवा करती थी|वह घर का सब काम अपने- आप
कर लेती थी|मूसाई की माता तो अपने बेटे की स्त्री
की गाँव भर मे प्रशंसा ही करती फिरती थी|उसे घर के किसी भी काम मे
तनिक भी हाथ नहीं लगाना पड़ता था|
मूसाई की समझ मे कोई बात
नहीं आयी|वह नहीं जनता था की उसकी स्त्री 👩मलमल कैसे बनाएगी?लेकिन मूसाई सीधा था|उसे अपनी स्त्री पर पूरा
विश्वास था|उसकी स्त्री ने पहले कभी झुट नहीं कहा
था|फिर पास मे पैसे थे नहीं | किसी प्रकार कोई पैसे
मिलने का रास्ता निकले तो घर का काम चले |
एक दिन मूसाई ने सोचा
–‘मेरी स्त्री ना रुई लेती है, न रंग | वह मलमल कैसे बनाती है ?’
मूसाई छिपकर खिड़की से
देखने गया, जब स्त्री ने मलमल बनाने का कमरा बंद
कर लिया था | मूसाई ने देखा की भीतर
स्त्री नहीं है|एक उजला बगुला बैठा है | वह अपने पंख से पतला तार नोचता है और
पंजों से मलमल बुनता है |उसके गले मे घाव है | घाव का रक्त वह पंजेसे वस्त्र पर
छिड़ककर छीटे डालता है |मूसाई ने समझ लिया की वही
बगुला स्त्री बना है और उपकार का बदला दे रहा है |
मूसाई को बाडा आश्चर्य हुआ | एक छोटे बगुले ने उपकार का ऐसा बदला
दिया है; यह सोंचकर उसका हृदय भर आया | उसकी आँखों मे आँसू आ गये | वह जहा – का – तह हद रह गया | वह उस बात को भूल गई की उसकी स्त्री ने
मना किया है की मलमल बुनते समय कोई उसे देखने ना आवे | उसे तो यह भी याद ना रहा की वह यह
क्यों खड़ा है|इसी समय मूसाई की माता ने पुकारा | मूसाई बोल पड़ा | बगुला चौंका और खिड़की से उड़ 🕊️ गया.
भाग्य की बात – देश मे अकाल पड़ा|खेतों मे कुछ हुआ नहीं|मूसाई मजदूरी की खोज मे
माता तथा स्त्री 👩 के साथ टोकियो नगर मे आया|मजदूरी कहाँ जल्दी मिलती है ? मूसाई के पास के पैसे खर्च
हो गए थे|उसको उपवास करना पड़ा|तब उसकी स्त्री ने कहा –
‘मै मलमल बना दूँगी|तुम बेच लेना|लेकिन जब मै मलमल बूनू तो मेरे कमरे मे कोई ना आवे|’
मूसाई स्त्री👩की बात चुप-चाप मान ली|स्त्री 👩जब उससे कुछ मांगती नहीं
तो उसकी बात मान लेने मे हानी भी क्या थी|उसने अपनी माता से कह दिया
की जब उसकी स्त्री अपना कमरा बंद कर ले तो कोई उसे पुकारे नहीं और ना उसके कमरे मे
भी जाए | दूध के समान उजला मलमल और उस पर
छोटे-छोटे लाल छीटे – मूसाई की स्त्री ने जो मलमल बनाई वह अद्भुत थी|रेशम के समान चमकती थी 🔆 | बहुत कोमल थी|जब मूसाई उसे बेचने गया तो खुद राजा मिकाडो ने मलमल खरीदी | मूसाई को सोने की मुहरे मिली|अब तो मूसाई धनी हो गया|उसकी स्त्री मलमल बनाती और
वह बेच लाता|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें